घाटशिला में परिवर्तन की लहर, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जुटा जनसैलाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को जादुगोड़ा मंडल के तेरेंगा पंचायत में भाजपा ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने इलाके में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत दिया।

कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, आसनसोल विधायक अग्निमित्रा पॉल, पूर्व विधायक मेनका सरदार, एवं मंडल चुनाव प्रभारी सुरेश साव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक गुरुचरण रजवार ने किया।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि “घाटशिला में अब जनता परिवर्तन चाहती है। झूठे वादे और भ्रष्टाचार से मुक्ति का समय आ गया है। भाजपा ही वह पार्टी है जो विकास की राजनीति करती है।” उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वहीं विधायक अग्निमित्रा पॉल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “हेमंत सरकार ने झारखंड की महिलाओं को धोखा दिया है। इस बार महिलाएं वोट की ताकत से इसका जवाब देंगी।” उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

कार्यक्रम में सपना नारायण देव, तन्नुश्री दत्ता, विप्लव नारायण, केदार नाथ मिश्रा, दशमाथ मुर्मू, कुणुराम सोरेन, सानतुन रजवार, विक्रम सिंह, उज्ज्वल गुप्ता, बोडो सिंह, पंचानन दास, हेमंत रजवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्मेलन के दौरान “परिवर्तन बनाम भ्रम” की राजनीति पर भाजपा नेताओं ने जनता को जागरूक किया और आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.