Jamshedpur: Geeta Koda को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए झारखंड प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।
इस मौके पर भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री Hemant Kumar Keshri ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने Nitin Nabin तथा Aditya Sahu का आभार जताते हुए कहा कि गीता कोड़ा के नेतृत्व और अनुभव से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।
मोर्चा की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि गीता कोड़ा को यह जिम्मेदारी मिलने से पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त और प्रभावी बनेगा।









