गौड़ सेवा संघ ने मनाया 36वां स्थापना दिवस, महात्मा गांधी को भी किया याद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गौड़ सेवा संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से 2 अक्टूबर को हाटचाली रोड, गालुडीह (घाटशिला) में 36वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई और महात्मा गांधी को याद किया गया।

जिला अध्यक्ष अशोक गोप ने कार्यक्रम में गांधी जी की जीवनी और उनके स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श और उनका संदेश आज भी समाज में शांति और स्वच्छता का मार्ग दिखाते हैं।

अतिथि और संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गोप ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्यों और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में अशोक कुमार गोप, अलगो महाकुड, प्रहलाद गोप, दीपक गीरी, दिनेश गोप, अरून महाकुड, नारायण दंडपाट, गणेश गोप, धनीराम बेरा, दलगोबिंद महाकुड सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.