गांधी कॉलेज ऑफ एलाइड साइंस में लैम्प लाइटिंग समारोह व नर्सेस डे का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा सिजुलाटा स्थित गांधी कॉलेज ऑफ एलाइड साइंस में लैम्प लाइटिंग समारोह एवं नर्सेस डे का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्राओं को सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति प्रेरित करना था।

समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एवं कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, राजनगर की प्राचार्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में निदेशक एस.के. गुप्ता, चेयरमैन लक्ष्मी गुप्ता, प्राचार्या डॉ. संध्या साहू, डॉ. अंकिता सिंह, चंद्रजीत कुमार यादव, भृगु नारायण राणा, कविता कुमारी, खुशबू महली, पूनम जोजो और शम्पा दास सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद लैम्प लाइटिंग समारोह के माध्यम से नर्सिंग पेशे की गरिमा, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को प्रदर्शित किया गया।

अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं और मानव सेवा में उनकी भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने छात्राओं से सेवा भावना, अनुशासन और पेशेवर नैतिकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नर्सिंग छात्राओं ने शपथ ग्रहण कर मरीजों की सेवा, अनुशासन एवं नर्सिंग पेशे की नैतिक मर्यादाओं का पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें