गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gamharia:क्रिसमस के दिन गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से इलाके में भारी तनाव और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
डॉ. दास ने कहा, “यह घटना हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। यह एक सुनियोजित साजिश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और बछड़े के कटे सिर को विधि-विधान से दफनाया। इस दौरान बीडीओ के ड्राइवर पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
गम्हरिया अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा, “इस मामले की जांच जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और नाराजगी है, और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.