टांगरानी गांव के पास फ्लाइ ऐश लदा 12 चक्का हाईवा पलटा, बड़ा हादसा टला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला जिले के Rajnagar Police Station क्षेत्र अंतर्गत टांगरानी गांव के समीप राजनगर–कुनाबेड़ा मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। फ्लाइ ऐश लदा 12 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवा वाहन बैक करते समय अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे वह सड़क किनारे पलट गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में फ्लाइ ऐश लदे भारी वाहनों का आवागमन होता है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के संचालन पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.