NH 39 पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, 15 घायल, 7 की हालत गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भीषण हादसा: पलामू जिले के सतबरवा में बड़ा सड़क हादसा

पलामू :  सतबरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे 39 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कसियाडीह बकोरिया के पास एक यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तुरंत तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हादसे का शिकार हुई बस जीपीएस नामक यात्री बस थी, जो डालटनगंज से रांची की ओर जा रही थी।

कोहरे ने बढ़ाया खतरा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्राथमिक जांच में बताया गया है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

मृतक और घायलों की पहचान जारी

फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घायल यात्रियों की पहचान कर रही है और उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें