खरसावां में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; 70 लीटर महुआ शराब और बीयर बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश के आलोक में 15 सितंबर 2026 को विभागीय टीम ने खरसावां थाना क्षेत्र के पचगछिया, रहारबेड़ा और नारायणडीह गांव में छापेमारी की।

विभाग के अनुसार, सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। बरामद अवैध शराब एवं बीयर को विधिवत जब्त कर लिया गया।

छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें