पटमदा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध शराब जब्त, 1400 किलो जावा महुआ नष्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पटमदा थाना क्षेत्र के बुढीगोडा और आमदापहाड़ी गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले लगभग 1400 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों के अनुसार, टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग का कहना है कि जनस्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider does not exist.

और पढ़ें