बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूट, 50 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला: सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। घटना कोलाबिरा थाना क्षेत्र की है, जहां बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर लौट रही महिला का बैग दो बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता की पहचान विपुला महतो, निवासी कोलाबिरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुला महतो शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रही थीं। तभी अचानक दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया और सिनी की ओर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही कोलाबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार बरनवाल ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना से इलाके में खौफ और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे लोगों को सुरक्षा की सख्त जरूरत है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी तेजी से इस मामले को सुलझा पाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें