ईद मिलादुन नबी पर सोनारी शांति समिति ने संभाली व्यवस्था

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। ईद मिलादुन नबी पर्व के मौके पर सोनारी थाना शांति समिति ने सामुदायिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। वरीय अधिवक्ता सह शांति समिति सचिव सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में समिति के सदस्य सुबह 11 बजे से सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान में मौजूद रहे और थाना प्रशासन के साथ मिलकर विधि-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण में सक्रिय सहयोग दिया।

इसके बाद वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद आजाद के आमंत्रण पर समिति के पदाधिकारी टाटा स्टील मेन ऑफिस गोलचक्कर स्थित मुस्लिम लंगर कमेटी के सेवा शिविर पहुँचे। यहाँ पर पर्व में शामिल लोगों के लिए बिस्किट, रिफ्रेशिंग वाटर एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

सुधीर कुमार पप्पू ने शांति समिति के सभी सदस्यगण, सोनारी थाना पुलिस पदाधिकारी एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि “जुलूस को शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी थी, जिसे बखूबी निभाया गया।”

आज के कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य त्रिभुवन यादव, प्रदीप लाल, कबी बेहरा, प्रेम सिंह, भोलानाथ साहू, अरविंद सिंह और सर्वेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें