बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में दुरुस्त होगी शिक्षा व्यवस्था: विधायक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल: बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में शासी निकाय की बैठक राजमहल विधायक सह शासी निकाय के अध्यक्ष मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। जहां इस बैठक में राजमहल एसडीओ सह सचिव सदानंद महतो मौजूद रहे। उधर बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था सहित संसाधन से जुड़ी समीक्षा एवं चर्चा की गई। साथ ही साथ शिक्षक एवं शिक्षकोत्तर कर्मियों के उपस्थिति से भी जुड़ी जानकारी प्राप्त की गई है। जहां विधायक ने कहा कि बोहरा डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य से शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गई है यहां के शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। वही इसको लेकर कुलपति एवं उच्च शिक्षा के मंत्री से भी वार्ता की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा क्षेत्र के बच्चों को मिले इसे लेकर लगातार प्रयास की जा रही है। जहां उन्होंने कहा कि कॉलेज में बच्चों के शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति सकारात्मक विचार के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षकोंत्तर कर्मी कार्य करें। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. हरिशंकर सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. सिदाम सिंह मुंडा व शिक्षाविद भुदेव कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें