पूर्वी सिंहभूम में दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं और आयोजकों को प्रशिक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 24 सितंबर 2025:
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार यह अभियान अग्निशमन विभाग के सहयोग से चलाया गया, जिसमें पंडाल आयोजकों और श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में उठाए जाने वाले प्राथमिक कदमों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

अभियान में आयोजकों को अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के सही प्रयोग, बचाव उपाय, और पंडाल परिसर में बालू व पानी की बाल्टियों रखने की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा बिजली के तारों और सजावट सामग्री के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलिंडर अथवा ज्वलनशील वस्तुओं के प्रयोग से परहेज करने पर विशेष बल दिया गया।

इस जागरूकता अभियान को कदम, सोनारी, टेल्को और बिरसानगर क्षेत्रों के कुल 13 प्रमुख पंडालों में चलाया गया। आयोजकों से अनुरोध किया गया कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रहे।अग्निशमन विभाग की इस पहल को दुर्गापूजा पर्व में सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। प्रशासन ने आयोजकों और जनता से अपील की है कि वे सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें