दुर्गा सप्तशती व सुंदरकांड पाठ के बीच लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थापित हुए पांच कलश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) परिसर शनिवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से सराबोर रहा। यहां श्री दुर्गा सप्तशती के संपुट पाठ एवं संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे। उनके सान्निध्य में मंदिर के गोपुरम (प्रवेश द्वार) के शीर्ष पर पांच आकर्षक कलशों की विधिवत स्थापना की गई, जिसे मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सैकड़ों आम व खास श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य लगातार प्रगति पर है। इस कार्य को गति देने, आमजन को इससे जोड़ने तथा केबुल कंपनी के पुनरुद्धार मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
शनिवार की सुबह विद्वान पंडित विनोद पांडेय ने मुख्य यजमान सरयू राय से मां काली, हनुमान जी, गणेश जी एवं लक्ष्मी नारायण जी की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम की शुरुआत शांतिपाठ से हुई, इसके बाद संकल्प दिलाया गया। तत्पश्चात गौरी गणेश, वरुण, नवग्रह, मात्रिका एवं काली देवी का पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ, फिर हवन, आरती और अंत में भोग वितरण किया गया।
इस अवसर पर शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, अभिषेक भालोटिया, अविनाश सिंह राजा, अभिषेक काबरा, आफताब सिद्दीकी, अजय भालोटिया, शंकर लाल गुप्ता, हरे राम सिंह, अनिकेत सिंह, विनीत, मार्शल, उदय मंडल, ललन द्विवेदी, सुर रंजन राय, मुकुल मिश्रा, मस्तान सिंह, डीडी त्रिपाठी, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, मंजू सिंह, श्रीमन त्रिगुण, एम चंद्रशेखर राव, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.