झारखंड की बेटी डॉ. रानी ठाकुर बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2024, राज्य के लिए रचा नया इतिहास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बारीडीह स्थित विजया गार्डन की निवासी डॉ. रानी ठाकुर ने एक बार फिर पूरे झारखंड और देश को गौरवान्वित किया है। 20 जुलाई 2024 को दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब जीतकर वे झारखंड की पहली महिला बन गई हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित खिताब मिला है।

यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता VVN एंटरटेनमेंट द्वारा गॉड ग्रेस बैंक्वेट हॉल, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसमें देश-विदेश से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था। लेकिन अपनी गुणात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास, सामाजिक योगदान और व्यक्तित्व के दम पर डॉ. रानी ठाकुर ने निर्णायक मंडली का दिल जीत लिया।

पहले भी जीत चुकी हैं कई खिताब

डॉ. रानी ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेत्री भी हैं और इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी चमक बिखेर चुकी हैं:

मिस बिहार

मिसेज एशिया 2019

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2021

मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022

दीवा अवॉर्ड 2023


इन सभी खिताबों के माध्यम से उन्होंने न केवल जमशेदपुर का, बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है।

झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा

इस उपलब्धि पर डॉ. रानी ठाकुर ने कहा यह खिताब न सिर्फ मेरा, बल्कि पूरे झारखंड की नारी शक्ति का सम्मान है। मैं चाहती हूँ कि मेरी यह उपलब्धि झारखंड की अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दे।”

शहर और राज्य में खुशी की लहर

इस जीत पर जमशेदपुर की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संस्थाओं में हर्ष का माहौल है। हर तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी है। कई लोगों ने इसे झारखंड की नारी शक्ति के सम्मान और उभरते आत्मविश्वास की प्रतीक बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें