Jamshedpur : वास्तु विज्ञान एवं रोग निवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राचीन वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु रिसर्च इंस्टीट्यूट की संस्थापक एवं निदेशक डॉ राखी कुमारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें UNIEARTH HUMANITY & PEACE FOUNDATION एवं GLOBE EAGLE UNIVERSITY, USA द्वारा प्रदत्त “UNIVERSAL EXCELLENCE OCCULT SCIENCE AWARD” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह 27 दिसंबर 2025 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से जुड़े वास्तु, ज्योतिष एवं ऑकल्ट साइंस के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। आयोजन में डॉ राखी कुमारी के शोध कार्यों और उनके द्वारा किए गए वास्तु संबंधी नवाचारों की सराहना की गई। डॉ राखी कुमारी के नेतृत्व में संचालित संस्थान को ऑकल्ट साइंस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु GLOBE EAGLE UNIVERSITY, USA द्वारा औपचारिक सहमति भी प्रदान की गई है, जिससे यह संस्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक पहचान स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
इस अवसर पर डॉ राखी कुमारी ने वास्तु विज्ञान से जुड़े अपने शोध अनुभव साझा करते हुए बताया कि अधिक शुद्ध भूखंड कई बार अमंगलकारी सिद्ध हो सकते हैं, यदि उनमें वास्तु के सिद्धांतों का संतुलन न हो। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण में नव पदार्थों की गणना का विशेष महत्व होता है, जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आयु-विहीन गृह में निर्धारित काल पूरा होने के बाद दुर्भाग्य के संकेत मिलने लगते हैं। ऐसे में गृह स्वामी के हाथ के माप के अनुरूप घर के पिंड का क्षेत्रफल निर्धारित कर नव पदार्थों की गणना करना आवश्यक होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य संतुलन बना रहता है।
डॉ राखी कुमारी को मिले इस सम्मान पर शहर के बौद्धिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जमशेदपुर के लिए गौरव का क्षण बताया है।









