दिनेश कुमार बने सिमडेगा जिला के चुनाव पर्यवेक्षक, 17–18 दिसंबर को रायशुमारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश भाजपा में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश संगठन ने जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को सिमडेगा जिला का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

प्रदेश संगठन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार के साथ प्रतुल शहदेव और किसलय तिवारी को भी सिमडेगा जिले में जिलाध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रक्रिया 17 और 18 दिसंबर को संपन्न होगी।

रायशुमारी के दौरान मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख पार्टी नेताओं से सुझाव और राय ली जाएगी। इसके पश्चात तीन नामों का एक पैनल तैयार कर प्रदेश संगठन को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर सिमडेगा जिले के नए भाजपा जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.