धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित नीलाम पत्र की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 9 मई — जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार आज धालभूम अनुमंडल कार्यालय में राजस्व संग्रहण से संबंधित नीलाम पत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने की।



इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, डीसीएलआर, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी, धालभूम क्षेत्र अंतर्गत सभी डीएसपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि नीलाम पत्र से जुड़े वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “इस प्रक्रिया में लचीलापन नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सख्ती दोनों की जरूरत है,” उन्होंने कहा।



उन्होंने यह भी कहा कि जिन बकायेदारों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने ऋणधारकों के वर्तमान ठिकाने, स्थायी/अस्थायी पते और संपर्क विवरणों को जल्द से जल्द प्रशासन को उपलब्ध कराएं। इससे समन्वय बनाकर ऋण वसूली से जुड़े मामलों में प्रभावी और सटीक कार्रवाई संभव होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.