गुड्डू पाण्डेय गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार और 8 जिंदा कारतूस बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह ओपी अंतर्गत लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास हुए हथियारबंद हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए कुख्यात गुड्डू पाण्डेय गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोनाली देशी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को लक्ष्मण नगर काली मंदिर के समीप आकाश गिरी और अनिश रजक ने एक व्यक्ति पर देशी कट्टा के बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल व्यक्ति की लिखित शिकायत के आधार पर उलीडीह ओपी में आकाश गिरी, अनिश रजक और राकेश गिरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ में अपराध स्वीकार

गुरुवार को अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आकाश गिरी और अनिश रजक को पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ही देशी कट्टा के बट से वादी पर हमला किया था।

इसके बाद पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने आरोपियों की निशानदेही पर लक्ष्मण नगर काली मंदिर के बगल स्थित एक स्टोर रूम से लोहे का दोनाली देशी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर उलीडीह ओपी में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।
गुड्डू पाण्डेय गिरोह से जुड़ाव की पुष्टि

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी आकाश गिरी और अनिश रजक, कुख्यात अपराधी उमेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय के आपराधिक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद हथियार उन्हें गुड्डू पाण्डेय द्वारा दिया गया था, जिसका इस्तेमाल क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने और प्रतिद्वंद्वियों को डराने के लिए किया जाता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मानगो थाना में रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में उलीडीह ओपी प्रभारी एसआई मो. शारीक अली, एसआई विवेक पाल, एसआई रविन्द्र पाण्डेय, एसआई विजय कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई सामुएल मार्क किस्कु, एएसआई रघुनंदन मुंडा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें