Dc Ranchi: उपायुक्त ने खादगढ़ा बस स्टैंड के आश्रय गृह का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए कड़े निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार देर रात बढ़ती ठंड के मद्देनजर शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी आश्रय गृहों में बेड, कंबल, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सड़क पर रहने वालों के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन

डीसी ने सड़कों पर रात्रि में रहने वाले जरूरतमंदों को चिन्हित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को निकटतम आश्रय गृहों में ले जाया जाए, ताकि ठंड से बचाव किया जा सके।

कंबल वितरण में डीसी ने दिखाई संवेदनशीलता

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दौरे के दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरित किए। इस पहल से ठंड में प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिली। दौरे के दौरान रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। डीसी ने सुनिश्चित किया कि हर आश्रय गृह में सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हों।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.