उपायुक्त और एसपी ने की कारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, बंदियों की सुविधाओं पर दिया जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेल सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी, जैमर, सायरन सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों को निर्धारित मेनू के अनुसार स्वच्छ एवं संतुलित भोजन, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने, दवा वितरण तथा आवश्यकता अनुसार समुचित उपचार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

उपायुक्त ने कारा परिसर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने तथा नाली ड्रेनेज व्यवस्था के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमित निगरानी, औचक निरीक्षण एवं प्रवेश द्वार पर सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा।



बैठक में कारा परिसर की विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, बैरकों की नियमित जांच तथा रात्रि गश्ती व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा बंदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बच्चों के लिए खिलौने एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने तथा प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कारा सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप समाहर्ता (सामान्य शाखा), जेल अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें