Maiya Samman Yojana : मइयां सम्मान योजना में अनियमितता पर डीसी सख्त, 2912 संदिग्ध लाभुकों की जांच के आदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने ‘मइयां सम्मान योजना’ में लाभुकों की सूची में सामने आई संभावित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है। यह निर्णय प्राथमिक जांच के बाद लिया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि कई लाभुकों के नाम एक ही बैंक खाता संख्या से जुड़े हैं — जो योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।



डीसी का स्पष्ट निर्देश:
जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की लाभुक सूची की गहन समीक्षा करें और तीन कार्यदिवसों के भीतर जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपें।



2912 संदिग्ध लाभुकों की सूची में शामिल प्रमुख क्षेत्र:

पोटका: 573

जमशेदपुर अंचल: 390

गोलमुरी सह जुगसलाई: 388

मानगो अंचल: 300

घाटशिला: 271

बोड़ाम: 191

चाकुलिया प्रखंड: 164

गुड़ाबान्दा: 122

पटमदा: 113

डुमरिया: 111

बहरागोड़ा: 99

मुसाबनी: 97

धालभूमगढ़: 81

चाकुलिया अंचल: 10


प्रशासन का रुख सख्त:
डीसी मित्तल ने साफ कहा है कि इस तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले लाभुकों को सूची से हटाया जाएगा और उनसे वित्तीय राशि की वसूली की जाएगी। यदि किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



योजना का उद्देश्य:
‘मइयां सम्मान योजना’ का मूल उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना है। यह सहायता सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दी जानी चाहिए जो इसके लिए योग्य और पात्र हैं।

जनता से अपील:
जिला प्रशासन ने नागरिकों और लाभुकों से अपील की है कि वे योजना के अंतर्गत सही जानकारी दें और यदि किसी को फर्जी लाभुकों या अनियमितता की जानकारी हो, तो उसे तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें