चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान सत्यवान सिंह को दी गई अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 133 बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए। शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित कई वरीय अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को अंतिम सलामी दी।

राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा,

यह घटना अत्यंत दुखद है। झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है, और केंद्र सरकार द्वारा ‘वॉर 2026’ के तहत पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,

यह घटना उस समय की है जब नक्सलियों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया जा रहा था। राज्य सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पैतृक गांव रवाना हुआ पार्थिव शरीर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी शहीद सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को रांची में श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पैतृक गांव भेजा गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ी सतर्कता

इस घटना के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और अभियान को और तेज करने की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें