सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में माँ सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न

SHARE:

Jamshedpur:सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने पंडित के रूप में पूजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने यजमान के रूप में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि माता सरस्वती विद्या, कला, ज्ञान और संस्कार की देवी हैं। माता हमेशा उनके साथ रहती हैं जो समय का सदुपयोग करते हैं और भविष्य की चिंता के साथ वर्तमान में मेहनत करते हैं।
पूजा में विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी भी उपस्थित रहे। पूजा के बाद सभी बच्चों और अभिभावकों में प्रसाद और भोग का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य और शिक्षक वर्ग में सालिक दास देवांगन, रामनरेश साहू, अशोक सिंह, जेशप लाल देवांगन, संतोष कुमार, रेमन कुमार, आकाश साहू, हेमंत साहू, सतेंद्र कुमार, गिरधारी साहू, कामेश्वर साहू, रमेश कुमार साहू, हेमा साहू, त्रिवेणी कुमार, खेमलाल साहू, राम प्रकाश साहू, बहार लाल साहू, हरि चरण साहू, शिक्षिकाएँ सावित्री, नागश्री सामद, हीरादास मानिकपुरी, कौशिक दत्ता, अर्चना सिंह, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, रेखा, अनुसुइया, ऋचा मिश्रा, अन्नपूर्णा प्रधान, तारकेश्वरी देवी, अनुष्का सिंह, सुमन सिंह, रीता शर्मा, अंजली शर्मा, दीक्षा कुमारी, प्रीति शर्मा, कुमकुम सिंह, कृतिका सिंह, कविता कुमारी साहू, चंचल कुमारी, रवीना ठाकुर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएँ और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें