भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट, झारखंड की राजनीतिक परिस्थिति व संगठनात्मक रणनीति पर हुई सार्थक चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, लद्दाख तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी श्री तरुण चुग से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर उन्हें श्री हरमंदिर साहिब (अमृतसर साहिब) का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।

बैठक के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

श्री तरुण चुग ने झारखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊँचा रखने तथा जनसेवा के प्रति समर्पण को निरंतर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

उन्होंने झारखंड के कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और जनसेवा ही भाजपा की असली पहचान है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें