Congress Protest : सेना का अपमान राष्ट्र का अपमान है, कांग्रेस ने किया भाजपा नेताओं के बयान का विरोध, साकची में किया पुतला दहन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने रविवार को भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री एवं नेताओं द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में की गई टिप्पणियों के विरोध में साकची चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और त्याग पर सवाल उठाकर भाजपा नेताओं ने पूरे देश और सैन्य बलों का अपमान किया है।



आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी देश की वीर सुपुत्री हैं, जिन्होंने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का नेतृत्व कर आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाला। उनके खिलाफ दिया गया बयान न सिर्फ महिलाओं का अपमान है, बल्कि भारत की गौरवशाली सेना के बलिदान को कलंकित करने वाला है। उन्होंने कहा कि सेना में कोई जाति या धर्म नहीं होता, वहां केवल ‘भारत माता’ की सेवा की जाती है।



जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे बयान देने वाले मंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधायक को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ तिरंगा यात्रा का दिखावा करती है, जबकि असली देशभक्ति से उनका कोई सरोकार नहीं है।



प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा नेताओं के बयान की निंदा की और कहा कि देश की बेटियों और सैन्य बलों के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ संजय चौधरी, शफी अहमद खान, राकेश तिवारी, अवधेश सिंह, अपर्णा गुहा, के.के. शुक्ला, नलिनी सिन्हा, संजय तिवारी, शशि सिन्हा, रजनीश सिंह, शाहनवाज अहमद, जी.एम. रजा बबलू, संजय घोष, अरुण बारीक, अमित श्रीवास्तव, पवन बबलू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.