पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत चार मंडलों में दी प्रशिक्षण, नियुक्ति पत्र वितरित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने जमशेदपुर प्रखंड के चार मंडलों – टाटानगर, बागबेड़ा, घाघीडीह और परसुडीह में संगठन सृजन बैठक आयोजित की। इन बैठकों में पंचायत कमिटी, बूथ कमिटी और BLA-2 के गठन के लिए प्रशिक्षण दिया गया और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

बैठकों की अध्यक्षता क्रमशः टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राजनारायण यादव, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह और परसुडीह मंडल अध्यक्ष नारायण डे ने की। बैठक स्थल ट्रैफिक कॉलोनी, यादव भवन (बागबेड़ा), मांझी बगान किताडीह पश्चिम और हलुदबनी (परसुडीह) में था।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि “ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दें। बूथ कमिटी और BLA-2 का चयन शीघ्र करें। BLA-2 के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य है।” उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को फॉर्म और नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पंचायतवार बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार में तेजी लाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी 55 पंचायतों में पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कमिटी और BLA-2 के गठन का काम जल्द पूरा किया जाए।

परसुडीह मंडल में आयोजित बैठक के दौरान अचानक जिला कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “मंडल कमिटी का हर कार्यकर्ता मजबूती से पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कमिटी और BLA-2 का गठन करे। आने वाले समय में कांग्रेस मजबूत होकर जनहित की सरकार बनाएगी।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें