जुगसलाई में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज़, सभी 22 वार्डों में कमिटी गठन का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे बोलेबूथ स्तर तक मजबूत हो संगठन, विचारधारा से जुड़े लोगों को मिले स्थान

जुगसलाई (पूर्वी सिंहभूम), 19 जुलाई:
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान को गति देने हेतु शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जुगसलाई-1 मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय की अध्यक्षता में ललित आश्रम, जुगसलाई में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रखंड और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जुगसलाई नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी 22 वार्डों में कांग्रेस कमिटी का गठन शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि कमिटी गठन में समाज के हर वर्ग तथा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।

BLA-2 के गठन पर दिया गया विशेष जोर
दुबे ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बूथ पर BLA-2 की नियुक्ति की जाए तथा संबंधित फॉर्म भरकर प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान
प्रखंड पर्यवेक्षक रामलाल प्रसाद पासवान ने पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर संगठन को मजबूती देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को संकलित कर संबंधित विभागों तक मांग पत्र के माध्यम से पहुंचाया जाए, जिससे उनकी आवाज़ प्रभावी ढंग से उठाई जा सके।

प्रशिक्षण सत्र में दी गई तकनीकी जानकारी
प्रदेश सचिव के. के. शुक्ल ने बैठक के दौरान वार्ड और बूथ कमिटी के गठन की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।बैठक में जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें रामलाल प्रसाद पासवान, सुदर्शन तिवारी, जिला महामंत्री ज्योति मिश्र, महेश खिरवाल, अमरेश ठाकुर, राजा गद्दी, नजीर अफसर खान, मोहम्मद शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, नवनीत मिश्र, बिट्टू मिश्र, संतोष रजक, ललन चौधरी, उपेंद्र राम, मुन्ना रजक, राजीव रंजन, बसंत रजक, शिवराम कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।बैठक का समापन महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें