कांग्रेस के जनता दरबार में उठीं जनसमस्याएं, समाधान का प्रयास होगा : मेयर सुधा गुप्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का संकलन एवं समाधान सुनिश्चित करना था। जनता दरबार की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं आम नागरिकों द्वारा रखी गई जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी, फरहत बेगम, राजकुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्कर्स कॉलेज में आर्ट्स और विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई बंद हो गई है, जिसे पुनः शुरू कराने के लिए अविलंब पहल की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने स्वर्णरेखा घाट, भुईयाडीह में अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए उच्च स्तरीय घाट निर्माण की मांग भी उठाई। मेयर सुधा गुप्ता ने दोनों मामलों में शीघ्र पहल का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में उच्च स्तरीय होलसेल मार्केट निर्माण, कचरा उठाव एवं निस्तारण, सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, पर्यटन विकास, नदी सौंदर्यीकरण, गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट और पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण जैसे कई मुद्दे भी उठाए गए।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है और वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक महीने दो बार जनता दरबार आयोजित करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी संजय सिंह ने निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, पप्पू सिंह उज्जैन, फैयाज आलम, बेलाल गुफरान, माजिद अख्तर, शिबु सिंह, आशुतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, कौशल प्रधान, प्रताप कुमार, रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.