मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत कपूर कुमार टुडू को दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चांडिल (सरायकेला-खरसावां)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू के पैतृक आवास चिलगू-चाकुलिया (चांडिल) पहुंचे।



मुख्यमंत्री ने दिवंगत कपूर कुमार टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।



गौरतलब है कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे। उनका निधन 6 मई 2025 को हुआ था। वे अपने पीछे मां, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।



मुख्यमंत्री की इस पारिवारिक संवेदना यात्रा को स्थानीय स्तर पर भावनात्मक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें