गम्हरिया अंचल कार्यालय में आजसू नेता और कर्मी के बीच हाथापाई, प्रशासनिक अनुशासन पर उठे सवाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adiryapur : गम्हरिया अंचल कार्यालय में सोमवार को आजसू पार्टी नेता महेश्वर महतो और अंचल कर्मी राकेश कुमार के बीच हुई हाथापाई और गाली-गलौज की घटना ने सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और मर्यादा पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आजसू नेता ने आरोप लगाया कि कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर कार्य में देरी की जाती है और पैसों की मांग की जाती है। वहीं, कर्मचारियों ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है।

घटना के बाद कार्यालय में अफरातफरी मच गई। अंचल कर्मियों में दहशत और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। कई कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में अब राजनीतिक हस्तक्षेप और दलाली की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जिससे कार्यसंस्कृति प्रभावित हो रही है।

सीओ-सह-बीडीओ प्रवीण कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं और कहा कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.