फुजी फिल्म की ओर से जमशेदपुर में सिनेमैटिक फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। शहर में आज फुजी फिल्म कंपनी की ओर से सिनेमैटिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी की ओर से एरिया सेल्स मैनेजर श्री कृष्ण जी और संजयटन जी मौजूद थे। वहीं प्रशिक्षक के रूप में कोलकाता से आए आरितरो दास ने प्रतिभागियों को सिनेमैटिक कैमरा और नॉर्मल कैमरा के बीच का अंतर विस्तार से समझाया।

वर्कशॉप में फुजी फिल्म के HS2, FX100, XT20, XT50 और मीडियम फॉर्मेट कैमरे प्रदर्शित किए गए, जिन्हें विशेष रूप से सिनेमैटिक शूटिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इस दौरान प्रतिभागियों को कैमरे के कलर साइंस, लेंस की विशेषताएं और मॉडल फोटोग्राफी व वीडियो शूटिंग के प्रैक्टिकल डेमो भी दिखाए गए।

इस आयोजन में फोटोग्राफर सोसायटी ऑफ झारखंड के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। मौके पर अध्यक्ष सुमन कुमार शर्मा, महासचिव नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष तपन, सह सचिव इंद्रनील विश्वास सूरजनमन, सलाहकार विजय सिंह, कार्यकर्ता मनोरंजन दास, डी सुब्रह्मण्य, उदय लाल, अमित कुमार पोद्दार, अभिषेक पांडे समेत अन्य फोटोग्राफर उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से फुजी फिल्म कंपनी को गुलदस्ता और मोमेंटो भेंट कर धन्यवाद दिया गया। वहीं, गोरखपुर और सीहोर से आए मेहमानों ने भी इस आयोजन की सराहना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.