मनोहरपुर–आनंदपुर अंचल में क्रिसमस की तैयारियां पूरी, प्रभु यीशु के आगमन की धूम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर–आनंदपुर अंचल में क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदायों में खासा उत्साह और उल्लास का माहौल है। बुधवार की रात क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की खुशी में क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा।

मध्यरात्रि में चर्चों की घंटियां गूंजेंगी, कैरोल गीत गाए जाएंगे तथा मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु से शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना की जाएगी। मनोहरपुर स्थित सीएनआई चर्च एवं आनंदपुर चारबंदिया स्थित आरसी चर्च में क्रिसमस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों ने अपने घरों को क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामग्री से सुसज्जित किया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुधवार की रात चर्च के पुरोहितों द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश दिया जाएगा और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर शांति, प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही क्रिसमस टाइड की शुरुआत भी होगी, जो 12 दिनों तक चलने वाला धार्मिक उत्सव है। इस दौरान ईसाई समुदाय द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्रिसमस का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें