भिलाई पहाड़ी में छठ पूजा का भक्तिमय माहौल, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुआ महापर्व

SHARE:

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित भिलाई पहाड़ी में बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से आयोजित भव्य छठ पूजा समारोह का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धापूर्वक किया गया। शक्ति पदों दत्ता तालाब छठ गीतों और मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहा, जहां श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

संस्था की ओर से छठ व्रतियों के लिए आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई थी। तालाब के चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटों ने वातावरण को दिव्य रूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूजा सामग्री, दूध, चाय और खीर की निःशुल्क व्यवस्था की गई, जिसे उपस्थित व्रतियों और आगंतुकों ने सराहा।

कार्यक्रम में देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सरदार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “छठी मइया का आशीर्वाद इस क्षेत्र पर सदैव बना रहे और यहां के लोग सुख, शांति एवं समृद्धि प्राप्त करें।” इस दौरान अबोध कुमार दत्ता, अर्जुन सोरेन, लालटु दत्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में दुलाल दत्ता, प्रहलाद गोप, यादव दत्ता, दिनेश गोप, हरेन सिंह, सुनील हेंब्रम, संजय दत्ता, मानेश्वर गौड़, दीपक महतो, गुरुदेव गोप, सनातन महतो, सुदीप्तो कुमार, भीम गौड़, गणेश गोप, राजेश कुंभकार, देवजीत सेन, तापस दत्ता, राजीव कोर एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment