राष्ट्रपति के आगमन से पहले चांडिल में कड़ा सुरक्षा घेरा, होटल–लॉज पर सघन जांच अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil:आगामी 29 दिसंबर को संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसी क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई।
शनिवार को चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ के नेतृत्व में होटल, लॉज, ढाबा एवं अन्य संदिग्ध ठिकानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होटलों में ठहरे लोगों की पहचान से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, वहीं अवैध शराब और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।
थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के स्पष्ट निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने होटल और लॉज संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहरने न दिया जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।
थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह जांच अभियान आगामी दिनों में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.