बिरीगोड़ा टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सविता महतो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!


Adityapur  : चांडिल प्रखंड अंतर्गत बिरीगोड़ा में आयोजित पारंपरिक टुसू मेला में मंगलवार को लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। टुसू मेला समिति बिरीगोड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस मेले ने पूरे क्षेत्र को लोकसंस्कृति के रंग में रंग दिया। मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसे सहेज कर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे ऐसे पारंपरिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि हमारी लोक परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सकें।

मेले में पारंपरिक गीत-संगीत, लोकनृत्य और टुसू प्रतिमाओं की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रामीण पारंपरिक वेश-भूषा में मेले में शामिल हुए और देर शाम तक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, समिति के संरक्षक दिलीप कुमार महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह सरदार, प्रदीप कुमार महतो, बादल महतो, रवीन्द्र तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और मेला प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति और ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न यह टुसू मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता और लोकपरंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश देकर यादगार बन गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.