Champai Soren Health Update, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अस्पताल में भर्ती हुए चंपई सोरेन, हालत में तेजी से सुधार

Jamshedpur :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंपई सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है और कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

बेहतर महसूस कर रहे हैं चंपई सोरेन

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, चंपई सोरेन अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने समर्थकों के बीच लौटेंगे। उन्होंने कहा, “आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं जल्द ही वापस आऊंगा।”

झारखंड की राजनीति में अहम नाम

चंपई सोरेन झारखंड की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से समर्थकों में चिंता थी, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर राहत भरी है।

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें