विधायक समीर कुमार मोहंती ने चाकुलिया में लैंप्स भवन का किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chakulia:बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाकुलिया में किसानों की सुविधा और सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नए लैंप्स (LAMPS) भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। रविवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से भवन निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नया लैंप्स भवन क्षेत्र के किसानों के लिए एक व्यवस्थित केंद्र के रूप में काम करेगा। इससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी, साथ ही सहकारी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और किसानों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी, जिससे किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें