चाईबासा कांग्रेस भवन में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना प्रमुख हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सत्याग्रह, सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि शास्त्रीजी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों की मिसाल पेश की। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के जवानों और किसानों के योगदान को रेखांकित करता है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना ही दोनों महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, महिला नेत्री विजय लक्ष्मी सिंकु, सुनीता सिंकु, बुलबुल बिरुली, रजनीश बिरुवा, वरीय कांग्रेसी अशोक बारिक, मोहन सिंह हेमब्रम, राजेन्द्र कच्छप, लियोनर्ड बोदरा, राधा मोहन बनर्जी, सुरसेन टोपनो, राकेश सिंह, विक्रमादित्य सुंडी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, महीप कुदादा, गोपाल बोदरा, मथुरा चाम्पिया, हेर बेदन बोदरा, लक्ष्मण मुंडारी, श्याम लाल पुरती, विनोद खंडाईत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.