जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा 13 जुलाई को महारक्तदान शिविर का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 13 जुलाई (रविवार) को एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में प्रातः 9:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि समिति पिछले दो वर्षों से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, जो अनगिनत ज़िंदगियाँ बचा सकता है।”

समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि इस आयोजन में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर बतौर सहयोगी भाग लेंगे। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में भूपेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, देवाशीष नाहा, दिवाकर सिंह, ताराशंकर भट्टाचार्य समेत समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें