संध्या गोस्वामी की पुण्य स्मृति में 550 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

SHARE:

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ स्थित क्रिस्टल क्राउन विवाह भवन में मानवता और सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली। जहां उमा अमृता फाउंडेशन के बैनर तले स्व. संध्या गोस्वामी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र कुणाल गोस्वामी के द्वारा निर्धन व जरूरतमंद 500 लोगों के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल एवं नाश्ता पैकेट का वितरण किया गया। उधर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित यह सेवा कार्यक्रम लोगों के लिए राहत का संदेश बनकर सामने आया जहां पूरा कार्यक्रम भावुक व अविस्मरणीय रहा। इस मौके पर उमा अमृता फाउंडेशन संस्था के प्रशांत शेखर, सूर्या नर्सिंग होम के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुमित, अंकित पाण्डेय, जय प्रकाश सिन्हा, गोपाल चौखानी, प्रमोद कुमार, देवानंद गोस्वामी, अनुज कुमार चौबे, बृजेश चौबे, पप्पू कुमार, निवास मिश्रा, बिक्की दुबे, रवि रंजन, दिलीप गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी, विशाल गोस्वामी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आमलोग भी शामिल हुए। जहां उपस्थित लोगों ने इस सेवाकार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। वही इस मौके पर उमा अमृता फाउंडेशन संस्था के संस्थापक प्रशांत शेखर ने अपने एवं संस्था की तरफ से बड़े भाई कुणाल गोस्वामी का आभार प्रकट किया एवं संस्था को इस नेक कार्य में शामिल होने का अवसर देने के लिए बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें