भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ साजिश को बताया लोकतंत्र पर हमला, जमशेदपुर भाजपा ने जताई तीव्र आपत्ति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा हेमंत सोरेन सरकार पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने तथा अप्रिय घटनाओं की आशंका जताने के बयान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया और कहा कि पूरे राज्य के भाजपा कार्यकर्ता श्री मरांडी के साथ मजबूती से खड़े हैं।



“साजिशों से डरने वाले नहीं हैं बाबूलाल मरांडी”: सुधांशु ओझा

सुधांशु ओझा ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्री मरांडी झारखंड की माटी के सच्चे सपूत हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार, माफिया तंत्र और सत्ता की तानाशाही के खिलाफ हमेशा मुखर होकर जनहित की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि

> “हेमंत सरकार मरांडी जी की निडर आवाज से घबरा गई है। शराब घोटाला, अवैध खनन, परीक्षा घोटाले और सरकारी योजनाओं में लूट की परतें खोलने वाले बाबूलाल मरांडी आज सत्ता के निशाने पर हैं।”





“अगर नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो होगा जोरदार प्रतिकार”

सुधांशु ओझा ने चेतावनी दी कि यदि बाबूलाल मरांडी, उनके परिवार या समर्थकों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन करने को तैयार है।

> “मरांडी जी की यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं, झारखंड की जनता और हम कार्यकर्ताओं की भी है। हम चट्टान की तरह उनके साथ हैं।”





“तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा”

भाजपा नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक झारखंड की जनता को न्याय नहीं मिल जाता।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें