Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल की ओर से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा का आज सोनारी नार्थ लेआउट स्थित यादव सामुदायिक भवन में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास, गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन जिले में और अधिक सशक्त होगा।

इस गरिमामयी अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा सहित मंडल और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंडल से विशेष रूप से सुनील सिंह, विरेंद्र प्रताप सिंह, निपेंद्र सिन्हा (बड़कुं), अब्बु असरफ, सोनू ठाकुर, महावीर सिंह, रामनाथ सिंह, अखिल सिंह, कृष्णा सिंह, सुदीप चौधरी, प्रदीप सिंह, अभिषेक दै, अजय रजक, शशांक श्रीवास्तव, संजय मुंडा, भरत सिंह, शंकर राय, संजय रजक, सतेंद्र सिंह यादव, विकास साहू, अभय कुमार, बिराज दै, राजकुमार सिंह, शंकर सिंह, काजल मुखार्जी, पवन सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, दीपक सिंह, कैलाश सरदार, गौरव नेगी, महेंद्र सिंह यादव, लालू यादव, सुशील हेसा, सुखदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सीमा रजक, अनिता देवी, शोभा रजक, गंगा देवी, अनिमा साहु, सत्य नारायण यादव, संत कुमार, विजय कुमार, रास बिहारी प्रसाद, दीपक नाग, भूषण पंडित, सुरेश, राजीव यादव, राजू सेन, सरकार दा, अक्षय प्रसाद, नीरज, राहुल सिंह, राहुल प्रसाद, धनंजय चौधरी, दीपक घोष, प्रदीप गोराई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पुरुष एवं पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।









