बिरसानगर हादसा: बिजली तार गिरने से मवेशी की मौत, जेएमएम कार्यकर्ताओं की मांग पर विभाग हुआ सक्रिय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बिरसानगर क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-08, रविदास कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को अचानक बिजली का पोल और हाई वोल्टेज तार गिर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में एक गौ माता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी और तभी तेज़ आवाज के साथ पोल और तार नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रहलाद लोहरा, राजू भैया, डी. रवि राव, मनोरंजन रविदास, अरविंद मुखी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क किया और जल्द से जल्द नए तार और पोल लगाने की मांग की।

एसडीओ साहब ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तकनीकी टीम को कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया, जिससे भविष्य में किसी और प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके।

इस दौरान कॉलोनी के गार्जियन मिश्रा जी, राजेश राव, सुरजीत सिंह, मनोज शर्मा, के.एन. पासवान, रामाश्रय समेत बड़ी संख्या में बस्तीवासी, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से अपील की कि जर्जर हो चुके अन्य पोलों की भी जांच कर मरम्मत कराई जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें