बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर किया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के स्थानीय कार्यालय भिलाई पहाड़ी, एम.जी.एम. एनएच-33 में संपन्न हुआ, जहां नेताजी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के केन्द्रीय सचिव श्री जय चंद्र ओझा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संस्थान की ओर से दुलाल चंद्र दता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज को नई दिशा देने की जरूरत है, क्योंकि वर्तमान समय में समाज भ्रष्टाचार और गलत राजनीति की गिरफ्त में आ गया है। उन्होंने नेताजी के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
अपने संबोधन में विशेष अतिथि श्री जय चंद्र ओझा ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान के सामाजिक और खेल संबंधी कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
इस अवसर पर प्रहलाद गोप, यादव दता, हरेन सिंह, मानेश्वर गौड़, भीम गौड़, गणेश गोप, राजेश कुंभकार, गुरुदेव गोप, राजेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रहलाद गोप ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें