जमशेदपुर के बारीनगर में समाजसेवियों का सम्मान, उप मुखिया आलमताज़ ने कहा—“सेवा भाव को मिलेगा बढ़ावा”

SHARE:

Jamshedpur:शहर के टेल्को बारीनगर स्थित मिल्लत हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में स्थानीय समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बारीनगर के उप मुखिया आलमताज़ ने अपने सहयोगियों के साथ किया, जहां विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में सक्रिय लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप मुखिया आलमताज़ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।

सम्मानित होने वालों में टेल्को मस्जिद की एडहॉक कमिटी के शाहिद परवेज, शाह आलम, मो. अमनुद्दीन, अधिवक्ता सह सरायकेला बाल कल्याण समिति के सदस्य गुड्डू हैदर, अलमिनार सोशल सर्विस मेडिकल विंग के सचिव मो. आबेद, बारीनगर कब्रिस्तान कमिटी के समीउल्लाह अंसारी, हिल व्यू इंग्लिश स्कूल के संस्थापक अशरफ सिद्दीकी, टेल्को मस्जिद के मोअज्जिन मो. शाहजहां तथा मुखिया छोटा टुडू शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सभी सम्मानित व्यक्तियों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग अपने-अपने स्तर पर समाज के जरूरतमंदों की मदद कर एक मिसाल पेश कर रहे हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में मो. शरीफ, मो. इमामुल, इरशाद आलम, मो. कबीर, कलाम आलम और राजी सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही। समारोह में स्थानीय लोगों की भी अच्छी उपस्थिति देखी गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें