बागबेड़ा में गणेश पूजा मंडप निर्माण का भूमिपूजन, अमरनाथ गुफा की तर्ज पर बनेगा भव्य पंडाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर बागबेड़ा के सिद्धू-कान्हु मैदान में रविवार को उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। जय धर्मों क्लब की ओर से गणेश पूजा मंडप निर्माण के शुभारंभ हेतु विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में अमरनाथ गुफा की तर्ज पर भव्य पूजा मंडप का निर्माण कराया जाएगा, जिसे आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता महाबीर मुर्मू तथा अभिषेक सिंह बहादुर किस्कू ने यजमान के रूप में भाग लिया। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पुरोहित गजेंद्र पांडे ने मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई और मंडप निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

पूजा समिति के मुख्य संरक्षक पिंटू तिर्की ने बताया कि इस वर्ष गुरुदेव टेंट द्वारा अमरनाथ गुफा की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का विशेष अनुभव मिल सके। उन्होंने बताया कि गणेश पूजा के दूसरे दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद (भोग) का वितरण भी किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूजा समिति के संरक्षक पिंटू तिर्की, संतोष गुप्ता, बनारस दास, परशुराम सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, टिंकू राउत, भीम राउत, छोटका, अनिल कुमार महतो, आजाद जी, पीपींद्र सिंह, बैजू पासवान, अमरजीत सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आसपास के श्रद्धालु भी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें