आजाद सेवा ट्रस्ट ने झारखंड गौरव यात्रा जागरूकता रथ के साहिबगंज पहुंचने पर किया स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: झारखंड राज्य इस बार अपना 25 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। जहां इस स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में हिंदी दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के द्वारा आयोजित झारखंड गौरव सम्मान यात्रा की टोली साहिबगंज पहुंचने पर आजाद सेवा ट्रस्ट द्वारा इस यात्रा का शहर के आजाद नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष जोरदार स्वागत किया गया। इस यात्रा में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र एवं सिद्धो कान्हु की प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण के उपरांत चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण एवं पुष्पों की बौछार कर यात्रा का स्वागत किया गया।इस मौके पर आजाद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टाइगर अंकित पाण्डेय ने दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और अपने संबोधन में कहा कि झारखंड अपने 25 वें स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। जहां गौरवशाली झारखंड के 25वें वर्ष पर पहुंचने पर हम झारखंड गौरव यात्रा का स्वागत करते हैं।वही उम्मीद है कि दिन दोगुना रात चौगुना हमारा झारखंड आगे बढ़े जल जमीन और जंगल की सुरक्षा हो और एक नए आधुनिक झारखंड का निर्माण भविष्य में हम देख सके। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी, जवाहरलाल शर्मा, रोहित डीजे, शिवम मिश्रा, केशव झा, नागेंद्र,उचित, शिवा,छोटू एवं दर्जनों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.