Road accident: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों सहित ऑटो चालक की गई जान।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Road accident: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तिरला मोड़ के पास स्कूल जाते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने गुस्से में ट्रक ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

घटना बुधवार सुबह हुई, जब बच्चों से भरा ऑटो तिरला मोड़ के पास से गुजर रहा था। बंगाल से आलू लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक (डब्ल्यूबी 33 डी 7015) ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक भी पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक सरफराज (संग्रामपुर निवासी) की भी मौत हो गई। इसके अलावा 12 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घायलों की स्थिति

घायलों में उज्जवल ठाकुर (11), अंश कुमार (5), सुजीत कुमार (11), श्री कुमारी (9), अंशुका कुमारी (11), कृष्णा करमाली (6), राशि कुमारी (5), अनमोल नायक (5), राधिका कुमारी (6), और आयुष कुमार साहू (8) शामिल हैं। सभी घायल सरलाखुर्द और पतरातू गांव के रहने वाले हैं।

स्कूल पर उठे सवाल

सरकार ने ठंड के कारण 13 जनवरी तक कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टियां घोषित की थीं। इसके बावजूद गोला प्रखंड का गुडविल स्कूल प्रशासन के आदेश को अनदेखा करते हुए संचालित हो रहा था। बच्चों को असुरक्षित वाहन से स्कूल भेजा गया, जो हादसे का मुख्य कारण बना। जिला प्रशासन ने इस लापरवाही को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

ग्रामीणों का गुस्सा और न्याय की मांग

घटना की सूचना मिलते ही विधायक ममता देवी, रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, और गोला अंचल अधिकारी समरेश भंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हादसे की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया और ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और ट्रक मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें