आशियाना अनंतारा में हरे रंग की छटा, नेहा गुप्ता बनीं सावन क्वीन

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, मानगो स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में सावन का स्वागत पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में किया गया। हरे रंग की साड़ी और हरी चूड़ियों में सजी महिलाओं ने सावन महोत्सव को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम का थीम ‘हरियाली तीज और सावन उत्सव’ पर आधारित था।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना से हुई और उसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें मेहंदी लगाओ, चूड़ी पहनो, सावन गीत, म्यूजिकल चेयर, शिव वंदना और ड्रेस गेटअप शामिल थीं।

मुख्य विजेताएं रहीं:

मेहंदी लगाओ: प्रियंका सिंह (विजेता), चंचल कुमारी (उपविजेता)

चूड़ी पहनो: सोना सिंह (विजेता), पूजा सिंह (उपविजेता)

म्यूजिकल चेयर: ज्योति गुप्ता (विजेता), अंजली गुप्ता (उपविजेता); पुनम सिंह (विशेष विजेता), श्वेता सिन्हा (उपविजेता)

शिव वंदना: दीपा सिंह (विजेता), हिना गुप्ता (उपविजेता), प्रस्तुति: खुशबू सिंह

ड्रेस गेटअप: सुमन देवी (विजेता), माधवी वर्मा और खुशबू सिंह (संयुक्त उपविजेता

ओवरऑल विनर नेहा गुप्ता को “सावन क्वीन” का खिताब दिया गया, जिन्हें सभी महिलाओं ने मिलकर सम्मानित किया।

समापन में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के सुहाग और संतान की मंगलकामनाओं के लिए शिव भजन गाया।

मुख्य आयोजनकर्ता और सहभागी महिलाएं:
सोना सिंह, पूनम सिंह, दीपा सिंह, खुशबू सिंह, प्रियंका सिंह, पूजा सिंह, श्वेता सिंह, चंचल सिंह, नेहा गुप्ता, अंजली गुप्ता, हिना गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सुमन देवी, माधवी वर्मा

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें